आज से ‘ग्राम स्वराज’ अभियान: डीसी
बैठक करते डीसी मोहम्मद तैय्यब , एडीसी अवतार सिंह भुल्लर व अन्य। -भास्कर
भास्कर संवाददाता| कपूरथला
जिला कपूरथला में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। जिस तहत पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार पेंडू विकास व पंचायत विभाग की ओर से अलग-अलग दिनों के दौरान विभिन्न प्रोग्राम करवाए जाएंगे। डीसी मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि इस संबंधी जिले के 60 गांवों का चयन किया गया है। उन्होंने मनाए जा रहे इस अभियान संबंधी आगामी प्रबंधों बारे विचार विमर्श किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। तैय्यब ने बताया कि इस अभियान को चलाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सदभावना को उत्साहित करना, चल रहे प्रोग्रामों संबंधी सुझाव लेना, नई पहलकदमी में पात्रता बढ़ाना, किसानों की आमदनी दुगनी करनी, रोजी-रोटी के मौके बढ़ाना, राष्ट्रीय तरजीह जैसे कि स्वच्छता अभियान पर दोबारा जोर देना व पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है। इस अभियान तहत यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि मुख्य तौर पर चल रही स्कीमों जैसे कि उजाला योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष आदि योजनाओं का लाभ लेने से कोई वंचित न रह सके। इस दौरान एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर, गुरदर्शन कुंडल, डीएफएससी पिंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, रविंदर सिंह, सुखदीप कौर, गुरचरण सिंह, विक्रमजीत सिंह, परमजीत सिंह, साहिल ओबराय व अन्य मौजूद थे।