हिंदू कन्या कॉलेज के नतीजे शानदार रहे
कपूरथला| हिंदू कन्या कॉलेज 2017-18 गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित नतीजा 100 प्रतिशत रहा और 50 प्रतिशत से अधिक छात्राओं पहले दर्जे में पास हुई। प्रिंसिपल डा. अर्चना गर्ग ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन गर्वमेंट कंस्ट्रक्शन एंड फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर 1 में मनप्रीत कौर ने 329/350 अंक हासिल किए। एमएमसी फैशन डिजाइनिंग तीसरा सेमेस्टर किरण ने 429/550 अंक हासिल किए और पहले सेमेस्टर में सोनाली गोयल ने 504/550 अंक हासिल किए, एमए हिंदी तीसरे सेमेस्टर में रुपिंद्र कौर ने 290/400 अंक, एम कॉम पहले सेमेस्टर में सिमरण ने 292/400 अंक और एम कॉम पहले सेमेस्टर में से किरणदीप कौर ने 445/550 अंक हासिल किए। एमए पंजाबी भाग पहले में अमनदीप कौर और जसमिंदरजीत कौर ने 263/400 अंक हासिल किए। बीबीए पांचवे सेमेस्टर में से भूपिंदर कौर ने 244/350 अंक, तीसरे सेमेस्टर में से दीक्षा सावान ने 250/350 और पहले सेमेस्टर में रीया जोशी ने 242/350 अंक और बीएससीआईटी पांचवे सेमेस्टर में भावना ने 300/400, तीसरे सेमेस्टर में से जसप्रीत कौर ने 194/300 अंक, बीकॉम पहले सेमेस्टर में रीटा कुमारी ने 272/350 अंक हासिल किए। बीए पहले सेमेस्टर में चन्नप्रीत कौर ने 315/400 अंक हासिल किए।