पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवविवाहिता ने दहेज के लिए पति पर लगाया मारपीट का आरोप

नवविवाहिता ने दहेज के लिए पति पर लगाया मारपीट का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| शेखूपुर के पास गांव बहुई में 20 वर्षीय नवविवाहिता ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है। गांववासियों ने जख्मी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 20 वर्षीय रजनी ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले गांव बहुई में एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति जो खिलौने बेचने का धंधा करता है। कारोबार बढ़ाने के लिए मायके से दहेज लाने और रुपए लाने की मांग करने लगा। इस दौरान कई बार उसने उसससे मारपीट की। मायका पक्ष गरीब होने के कारण वह पति की मांग पूरी नहीं कर सकी। शुक्रवार को रुपयों और दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले संबंधी पुलिस को सूचना दे दी है।

खबरें और भी हैं...