पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के 17वें दिन पंचायत सचिव यूनियन ने मांगों को लेकर चीमा को दिया ज्ञापन

हड़ताल के 17वें दिन पंचायत सचिव यूनियन ने मांगों को लेकर चीमा को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर लोधी| पंचायत सचिव यूनियन की ओर से प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में 17वें दिन शुक्रवार को भी मांगों को लेकर कलमछोड़ हड़ताल की और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही और मौजूदा कर्मचारियों को कुछ ब्लॉकों में से वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी गई तो वह संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। उपरांत यूनियन की ओर से विधायक नवतेज सिंह चीमा को ज्ञापन भी दिया। विधायक चीमा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जल्द पूरी करवाई जाएगी। इस अवसर पर प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लों, टैक्स कुलैक्टर रमिंदर सिंह, रछपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, पुनीत कुमार, मलकीत कौर, प्रदीप कौर, किरणदीप कौर, नरिंद्रजीत सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, हरदेव सिंह, हरनेक सिंह, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, प्रभपाल सिंह, सतिंदर सिंह चीमा आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...