पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की व्यवस्था का विकास सिर्फ कागजों तक सीमित : कटारिया

शहर की व्यवस्था का विकास सिर्फ कागजों तक सीमित : कटारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ नेता जगदीश कटारिया ने शहर में अधिकांश सड़कों, सफाई, स्ट्रीट लाइटों, सीवरेज व पेयजल की व्यवस्था अत्यंत घटिया होने, जरूरत के अनुसार सफाई सेवकों की भर्ती न करने व इससे लोगों की समस्याओं में वृद्धि होने का कड़ा नोटिस लेते हुए कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह को विकास के मामले में कथित ‘कागजी शेर’ करार दिया है। कटारिया ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह को निजी स्वार्थों को तुरंत त्यागकर अपना ध्यान शहर व लोकहित के कार्यों में लगाना चाहिए। कटारिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब की कांग्रेस सरकार, जिला प्रशासन विशेषकर नगर कौंसिल ने शहर को विकास की पटरी पर लाने के लिए कुछ खास न किया तो शिवसेना (बाल ठाकरे) उनके खिलाफ सड़क़ों पर आने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस दौरान राजेश कन्नौजिया भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...