सेक्रेड हार्ड पब्लिक स्कूल में मनाया बैसाखी का त्योहार
कपूरथला| सेक्रेड हार्ड पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व सांस्कृतिक और सभ्याचारक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्राओं ने सभ्याचारक कार्यक्रम के दौरान भांगड़े की धूम मचाते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विद्यार्थियों ने दुपट्टों, चूड़ियों की दुकान, गांव का दृश्य, गेहूं काटते हुए किसान, खालसा पोशाक में खालसा की झांकी व जलियावाला बाग की झांकी आदि से पूरे माहौल को शुद्ध ग्रामीण मेले का रूप दिया। इस दौरान स्कूल के समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों की ओर से पेश किए सभ्याचार प्रोग्राम की प्रशंसा की।