कपूरथला | ब्यास दरिया में जहरीला पानी पड़ने से लाखों मछलिया मर गई हैं। पंजाब सरकार ने 8 जिलों में लोगों को मछली न खाने का अलर्ट जारी कर दिया है। देर शाम डीएफओ फिल्लौर ने आदेश जारी किए हैं कि लोग दरिया ब्यास से मछलियां न पकड़े। इसके अलावा पशुओं को भी ब्यास दरिया पर नहाने और पानी पिलाने के लिए न ले जाएं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि कुछ दिन बाजार से मछली न खरीदें।