अमृत बाजार में दुकान में घुसकर युवक पर किया हमला, जख्मी
कपूरथला | अमृत बाजार स्थित कोटू चौक में कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर हमला कर दुकानदार को जख्मी कर दिया जबकि दुकान में भी तोड़फोड़ की। जख्मी युवक को पड़ोसी दुकानदारों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचाराधीन गुलशन कुमार पुत्र अमरजीत सिंह निवासी पक्खोके ने बताया कि वह कोटू चौक में हेयर कटिंग की दुकान करता है। वीरवार को वह दुकान में काम कर रहा था तो कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर हमला कर दिया। उससे बुरी तरह मारपीट की। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गए। उसे संदेह है कि हमलावर मोहल्ला महताबगढ़ के हैं।