पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डायबिटीज पीड़ित की लापरवाही हो सकती है घातक : डा. तलवाड़

डायबिटीज पीड़ित की लापरवाही हो सकती है घातक : डा. तलवाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायबिटीज रोग से पीड़ित व्यक्ति द्वारा की जाने वाली लापरवाही कई बार बेहद घातक हो सकती है। यह बात गोल्डन अस्पताल जालंधर के डायबिटीज व थाएराइड रोग विशेषज्ञ डा. विपन तलवाड़ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में विशेष तौर पर संबोधन करते हुए कही। डा. तलवाड़ ने कहा कि डायबिटीज के साथ-साथ हृदय रोग का होने की स्थिति में मरीज को सुरक्षा के आधार पर समय-समय पर विशेषज्ञ डाक्टर के परामर्श के अनुसार दवाओं का प्रयोग करना चाहिए। कई बार मनमर्जी की दवाएं खाने से हृदय रोग में कई प्रकार की समस्याएं देखने में आ जाती है। डायबिटीज के आधुनिक उपचार के माध्यम से डायबिटीज व हृदय रोग से ग्रस्त मरीजों को पूर्ण लाभ प्राप्त कर डायबिटीज पर नियंत्रण रखना चाहिए। बेहतरीन उपचार से दोनों रोगों का सामना कर रहे मरीज को होने वाले खतरे से काफी हद तक बचाया जा सकता है। डा. तलवाड़ ने डायबिटीज रोग के लक्षण व आधुनिक उपचार पद्धति के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। आईएमए के सदस्यों ने डा. विपन तलवाड़ का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डा. सुरजीत कौर, डा. सर्बजीत सिंह, डा. रणजीत राय, डा. बीएस मोमी, डा. राजकुमार भगत, डा. एसएस गिल, डा. बरिंदर कौर गिल, डा. रणबीर कौशल, डा. रागिनी शर्मा, डा. अमनदीप सिंह, डा. राजेश्वर सिंह अरोड़ा, डा. डीके मित्तल, डा. मधूसुदन संगर, डा. कुलजीत सिंह, डा. जेएस थिंद, डा. संदीप धवन, डा. सिम्मी धवन, डा. रजत कौशल, डा. सरिता कौशल, डा. राजिंदर भोला, डा. एसएस भाटिया, डा. हरजीत सिंह, डा. तवनीत सिंह, डा. राजीव भगत, डा. शायनी भगत, डा. गरिमा, डा. अंजू अरोड़ा, डा. विपन अरोड़ा, डा. प्रिंसजीत सरगोधिया, अमनदीप कौर, डा. नरिंदर सिंह, डा. अमिता शर्मा, डा. नरिंदर सिंह, डा. जगतार सिंह, डा. एसएस वालिया, डा. यूवेनिया वालिया, डा. एचएल महमी, डा. सुखविंदर, डा. नवरोज, डा. प्रेमजीत सिंह के अलावा आईएमए के सदस्यगण शामिल थे।

डायबिटीज रोग के लक्षण व आधुनिक उपचार पद्धति की दी जानकारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में डायबिटीज व थॉयराइड रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर ने लोगों को किया जागरूक

सीएमई बैठक में डा. विपन तलवाड़ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते डा. बीएस मोमी। साथ हैं आईएमए अध्यक्ष डा. सुरजीत कौर। -भास्कर

खबरें और भी हैं...