पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएसीएल पर्ल्ज कंपनी के पीड़ितों ने डीसी तैयब को दिया मांगपत्र

पीएसीएल पर्ल्ज कंपनी के पीड़ितों ने डीसी तैयब को दिया मांगपत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंसाफ की आवाज आर्गेनाइजेशन के जिला नेता कैप्टन बलबीर सिंह, कैप्टन फुम्मण सिंह, सूबेदार जसंवत सिंह, हलका प्रधान मंगलजीत सिंह, सुरजीत सिंह वालिया, बलकार सिंह, जसवंत सिंह मुलतानी, सुरिंदर सिंह टाहली, मास्टर करनैल सिंह, गुरमीत सिंह और अन्य कई पीएसीएल पर्ल्ज कंपनी के पीड़ित लोगों ने डीसी मोहम्मद तैयब को ज्ञापन दिया। उन्होंने डीसी से सूचना का अधिकार नियम-2005 की धारा (6) (1) के अधीन जानकारी मुहैया करवाने की मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेशों और इससे संबंधित हर तरह के मामलों में आदेश जारी करते हुए रिटायर्ड जज माननीय आरएम लोधा की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है और उनको पीएसीएल के निवेशकों से एकत्रित की गई रकम के साथ पीएसीएल लिम: की ओर से खरीदी गई सभी प्रॉपर्टियां बेच कर पीएसीएल के निवेशकों को ब्याज समेत रुपए वापिस करने संबंधित अधिकार दिया गया नेताओं ने डीसी को बताया कि इसी प्रॉपर्टियों की जांच करने संबंधी केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से 9 जून 2016 व इंफोरसमेंट डायरेक्टर भारत सरकार की ओर से 20 जनवरी 2017 को सभी राज्यों के वित्त विभागों को सूचना पत्र में कहा था कि पीएसीएल लिम: की ओर से पीएसीएल के निवेशकों की एकत्रित की गई रकम से पीएसीएल इंडिया लिम:, पीएसीएल लिम:, पर्ल्ज ग्रीन फोरेस्ट लिम: के अंतर्गत पर्ल्ज समूह के संबंधित नीचे लिखी कंपनियों का संगठन से संबंधित कई व्यक्तियों के नाम पर प्रापर्टियां की गई हैं, जो पीएसीएल के निवेशकों के रुपए के साथ खरीदी गई हैं, सभी प्रॉपर्टियां पीएससीएल की ही प्रापर्टियां हैं। सभी प्रॉपर्टियों के दाम कितने हैं, इस बारे में जानकारी विवरण अनुसार मुहैया करवाया जाए। इस अवसर पर डा. सुलक्खण सिंह, दलबीर सिंह जम्मू, परविंदर सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...