पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरिया ब्यास में मरी मछलियों के मामले की जांच हो : सीचेवाल

दरिया ब्यास में मरी मछलियों के मामले की जांच हो : सीचेवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब में कांग्रेस की सरकार को बने एक साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन जो वायदे चुनाव मनोरथ पत्र में वातावरण को लेकर किए गए थे, वह अभी पूरे नहीं हुए हैं। शायद इसी कारण ब्यास दरिया में मिले जहरीले पानी से वीरवार को लाखों मछलियों की मौत हो गई। मर रही मछलियों की जांच करवाने की मांग करते हुए पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को अपील की है कि मामले में वह निजी तौर पर दखल दें।

सीचेवाल ने कहा कि ब्यास दरिया में फैक्ट्रियों का जहरीला पानी छोड़े जाने से बड़े स्तर पर मछलियां मर रही हैं। उन्होंने पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू और बोर्ड के अन्य सीनियर अधिकारियों को भी फोन कर पूरी स्थिति से जागरूक करवाया और बनती कानूनी कार्रवाई की मांग की। संत सीचेवाल ने इसे सीधे तौर पर 1974 के वाटर एक्ट का उल्लंघन बताया है। संत सीचेवाल जोकि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य भी है ने कहा कि सतलुज दरिया तो पहले ही जहरीला होकर बह रहा है। अब ब्यास दरिया को भी निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब का मालवा क्षेत्र कैंसर बैल्ट बन चुका है। मालवा और राजस्थान को हरिके पत्तन से जाने वाला पानी और जहरीला हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दरिया और नदियों की हालत पहले ही बड़ी तरस योग्य है, इसे रोकने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...