पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम सुमित मुध ने नशा छुड़ाओ ‘ओट क्लीनिक’ का किया शुभारंभ

एसडीएम सुमित मुध ने नशा छुड़ाओ ‘ओट क्लीनिक’ का किया शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुभारंभ करते एसडीएम भुलत्थ मेजर सुमित मुध, डा. तरसेम सिंह।

भास्कर संवाददाता| कपूरथला

पंजाब सरकार की ओर से नशे के खात्मे के लिए शुरु की गई मुहिम तहत सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह के आदेशानुसार सीनियर मेडिकल अधिकारी भुलत्थ डा. तरसेम सिंह की अध्यक्षता में ‘ओट क्लीनिक’ का शुभारंभ एसडीएम भुलत्थ मेजर सुमित मुध ने रिबन काट कर किया। मेजर सुमित मुध ने लोगों को नशा छुड़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इस केंद्र का लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को इस ओट केंद्र के जरिए नशा छोड़ कर स्वास्थ्यमंद जीवन जीने का संदेश दिया। सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. तरसेम सिंह ने लोगों को नशों के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक किया। इस अवसर पर डा. मोहित पाल, डा. अशोक, डा. तरुणवीर व अस्पताल का समूह स्टाफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...