11वीं यूसीएमएएस प्रतियोगिता में एमजीएन स्कूल का बढ़िया प्रदर्शन
कपूरथला| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 11वीं यूसीएमएएस (अबैकस मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता 2018) का पंजाब व चंडीगढ़ राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता हुई। इसमें एमजीएन पब्लिक स्कूल कपूरथला के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रों को अलग-अलग स्तर पर 8 मिनट में 200 सवाल हल करने के लिए दिए गए। जिसमें विभिन्न स्तरों पर ग्रुप चैंपियन चुने गए। इनमें अक्षज भारद्वाज और भूमि माहना को ग्रुप चैंपियन के खिताब से 1000 रुपए नगद इनाम भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में समर्थ ग्रोवर, चारुव्रत बैंस, सुहाना भल्ला, हरजोत सिंह, नवरीत, रिदम, शिरीन राय, कृषिका, कुंवर करनबीर सिंह, नवजोत, हेमिका, किसपोटा भी अलग-अलग स्तर पर रनरअप रहे। विजेता विद्यार्थियों को पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना में सम्मानित किया गया। इस मौके रिदम, अक्षज भारद्वाज, शिरीन राय, कृषिका, इशान सूद, जसनूर कौर को अपना कोर्स पूरा करने पर डिग्रियां देकर सम्मानित किया।