पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आनंदपुर शिव मंदिर में 16 प्रहर राधा गोविंद संकीर्तन शुरू

आनंदपुर शिव मंदिर में 16 प्रहर राधा गोविंद संकीर्तन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंनदपुर में निकली कलश यात्रा।

भास्कर न्यूज |आनंदपुर

बुधवार को प्रखंड के बाजार क्षेत्र में स्थित शिवमंदिर परिसर में अखंड राधा गोविंद नाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। आनंदपुर संकीर्तन मंडली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखंड संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ विश्व कल्याण आश्रम के पुजारी ब्रह्मचारी राधिका नंद ने किया। इस दौरान गुड़गांव, मथुरा पोस, ईचापीड़, बारहडूंगरी, केंदूसाई, बड़पोस, कराईकेला से आये संकीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड राधा गोविंद नाम का जाप किया गया। संकीर्तन पूर्व तेतुलडीह तालाब से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्य, सुहागिन महिलाएं जयघोष के साथ मंदिर तक पहुंची। तत्पश्चात विधिवत पूजन के साथ ही संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। मौके पर आदित्य कुमार नंदा, सूर्य प्रताप सिंहदेव, पुनीत नंदा, विश्वनाथ राउत, गुड़िया साहू, घुंघरू दास, कमला साहू, सानी गंताईत, प्रवीर दास समेत संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...