पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कई कर्मियों को मिला प्रखंड अापूर्ति पदाधिकारी का प्रभार

कई कर्मियों को मिला प्रखंड अापूर्ति पदाधिकारी का प्रभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के पश्चात उपभोक्ताओं को ससमय खाद्यान उपलब्ध कराना है। जिले में कुल छह प्रखंड एवं दो नगर है। जिसके विरुद्ध विभाग द्वारा जिले में दो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं एक सहायक गोदाम प्रबंधक कार्यरत है। वर्तमान में कार्य की अधिकता के कारण लाभुकों को विभिन्न योजनाओं तथा खाद्यान वितरण, उज्जवला योजना के तहत चयन लाभुकों को कनेक्शन दिलाना एवं धान अधिप्राप्ति का ससमय क्रियान्वयन कराया जा रहा है। जिले में रिक्त पदों पर जिले में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मी को प्रतिनियुक्त कर कार्य का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। जामताड़ा के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुखदेव टोप्पो को प्रतिनियुक्त किया गया है। करमाटांड़ प्रखंड के लिए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी थियोफिल टुडू को प्रतिनियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...