पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल व सरकारी संस्थानों में मना स्वच्छता दिवस

स्कूल व सरकारी संस्थानों में मना स्वच्छता दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करमाटांड़|प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूल व सरकारी संस्थानों में बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा रैली भी निकाली गई। मौके पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय मध्य विद्यालय आदि संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाई गई। बीडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान प्रखंड कार्यालय में चलाया गया। इस क्रम में सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी झाड़ु व कुदाल लेकर परिसर की साफ- सफाई किया गया। बीडीओ एवं स्थानीय मुखिया द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय तेतूलबंधा, बरमुंडी मध्य विद्यालय आदि कई विद्यालयों में 14वें वित्त आयोग की राशि से बनााए गए हैंड वॉश का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। मुखिया वकील मरांडी द्वारा ग्वालपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका हैंड वॉश बाल्टी, जग, साबुन ग्रामीणों के समक्ष दिया गया। मौके पर मुखिया अनीता हसदा उप मुखिया मनोज मंडल समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...