पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 लाख से एसजीएसवाई सभागार की बढ़ेगी सुिवधाएं

45 लाख से एसजीएसवाई सभागार की बढ़ेगी सुिवधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में नन इंटीग्रेटेड एक्शन (नॉन आईएपी) प्लान की बैठक हुई। बैठक में सरकारी भवन जीर्णोद्धार करने व शौचालय निर्माण करने का निर्णय लिया। बैठक में एसजीएसवाई सभागार का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में उपस्थित डीएफओ राजकुमार साह ने गायछांद स्थित नर्सरी में दो यूनिट शौचालय निर्माण करने का भी प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से नॉन आईएपी के तहत निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे पुलिस विभाग को भी भवन आदि मरम्मत व जीर्णोद्धार करने को ले प्रस्ताव देने को कहा गया। बैठक में मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा ने शीघ्र ही सूची देने की बात कही। ज्ञातव्य हो कि नॉन आईएपी के तहत संचित 45 लाख रुपए से उक्त कार्य किया जाना है। काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने शीघ्र ही सरकारी योजना में किए गए भूमि अधिग्रहण के बाबत रैयतों को मुआवजा भुगतान करने काे कहा गया। करमाटांड़-लहरजोड़ी पथ का भी शेष ग्यारह गांव का तथा निरसा-वीरगांव पथ का भी अधिसूचना जारी करने का निर्देश उपायुक्त ने दी। मौके पर डीडीसी रामाशंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, अंचलाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, प्रीतिलता किस्कू आदि उपस्थित थे।

अधिकारियों के साथ डीसी ने की इंटीग्रेटेड एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक में सभागार के जीर्णोद्धार के लिए मांगा प्रस्ताव

नई योजनाओं के लिए गांवों में होगी बैठक

इसके अलावा नई योजनाओं के लिए संबंधित गांव में बैठक कर ग्रामीणों से सामाजिक प्रभाव जानने का निर्देश दिया। ताकि नई योजनाओं को सही तरीके से संचालित किया जा सके। मौके पर उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को कम्बाइंड बिल्डिंग पथ का त्रुटि रहित प्रस्ताव अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नाला-धतुला पथ व एक अन्य पथ के लिए संबंधित गांवों का प्रारंभिक अधिसूचना पूर्ण करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...