पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेना 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, 10 मेडल जीते

सेना 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, 10 मेडल जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अच्छे प्रदर्शन के पीछे सेना का भी अहम रोल है। देश के 218 सदस्यीय टीम में 19 खिलाड़ी सेना के थे। इन खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड समेत 10 मेडल जीते। 2014 में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना के 17 खिलाड़ियों ने 6 मेडल जीते थे।

साइना नेहवाल

बैडमिंटन पहली बार 6 मेडल, दो गोल्ड

भारत ने बैडमिंटन में 6 मेडल जीते। यह किसी भी कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में सबसे अधिक गोल्ड और मेडल हैं। पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी (साइना नेहवाल) ने 2 गोल्ड मेडल जीते। दिल्ली में भारत ने 2 गोल्ड समेत 4 मेडल जीते थे। तब भी साइना ने एक गोल्ड जीता था।

विदेश में पहली बार नंबर-3 रहे

भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 500 मेडल जीतने वाला 5वां देश

वजह उच्च स्तरीय सुविधाएं

वीडियाे एनालिसिस कर अपनी कमजोरी दूर करना। एनआईएस पटियाला की मदद लेना।

खिलाड़ियों को एक्सपोजर दिलाने के लिए विदेशी टूर्नामेंट में भेजना। कुछ अंतराल में साइकॉलजिस्ट का सेशन कराना।

गोल्ड कोस्ट | भारत ने 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज सहित 66 मेडल जीतकर गोल्ड कोस्ट में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 500 मेडल भी पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह पांचवां देश बन गया है। भारत मेडल टेबल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा। विदेश में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत पहली बार टॉप-3 में रहने में सफल रहा है। भारत ने 2014 के ग्लास्गो गेम्स की 15 गोल्ड सहित 64 की कुल मेडल संख्या को पीछे छोड़ दिया। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपनी मेजबानी में 2010 दिल्ली में दूसरा स्थान रहा था जहां उसने 38 स्वर्ण सहित कुल 101 पदक जीते थे।

10 खिलाड़ी

6 मेडल

60% सक्सेस रेट

आखिरी दिन भारत ने एक गोल्ड सहित सात मेडल जीते, 26 गोल्ड के साथ रहा तीसरे स्थान पर

19 खिलाड़ी

10 मेडल

53% सक्सेस रेट

बेहतर ट्रेनिंग, एक्सपोजर और विदेशी कोच से मिली सफलता

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अच्छे प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत तो है ही, साथ ही कई खेलों में विदशी कोच, ट्रेनिंग की अत्याधुनिक सुविआएं और पर्याप्त एक्सपोजर ने भी अहम भूमिका निभाई।

वेटलिफ्टिंग

खिलाड़ी

16

क्या खास किया

पिछले चार साल से हर साल 500 डोप टेस्ट।

फूड सप्लीमेंट सिर्फ जर्मनी से मंगाए गए।

एक महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे। हर खिलाड़ी की जरूरत के लिए अलग-अलग डाइट शेड्यूल।

पिछले चार साल में वेटलिफ्टरों ने नेशनल कैंप से 10-12 से ज्यादा छुट्‌टी नहीं ली।

अब भी कमी : वेटलिफ्टिरों के पास अब भी फुल टाइम फिजियो नहीं है।

27

16

मेडल

9

खिलाड़ी

मेडल

59%

सफलता

मणिका बत्रा

सफलता

56%

शूटिंग 7 गोल्ड सहित 16 मेडल जीते, दांव पर लगे एक तिहाई मेडल जीते

भारत ने शूटिंग में 7 गोल्ड समेत 16 मेडल जीते। यानी, करीब एक तिहाई गोल्ड और मेडल भारत ने ही जीत लिए। खास बात ये रही कि भारत के लिए 15 साल के अनीश और 16 साल की मनु भाकर ने भी मेडल जीते।

टेबल टेनिस में पहली बार 8 मेडल

भारत ने टेबल टेनिस में पहली बार 3 गोल्ड समेत 8 मेडल जीते। पुुरुष और महिला टीमों ने गोल्ड जीता। महिला सिंगल्स में मणिका बत्रा पहली गोल्ड मेडलिस्ट बनीं। वे गोल्ड गोस्ट में भारत की सबसे ज्यादा 4 मेडल जीतने वाली खिलाड़ी भी रहीं।

बॉक्सिंग

खिलाड़ी

12

क्या खास किया

एक साल पूर्व बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई टीम आई। फेडरेशन को खेल मंत्रालय और ओलिंपिक संघ से मान्यता मिली।

चार साल बाद नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। उसी से बॉक्सर शॉर्टलिस्ट हुए।

पिछले एक साल में भारत के बॉक्सरों के लिए 32 विदेशी टूर आयोजित हुए।

सैंटिएगो निएवा और रफाएले बर्गामास्को जैसे विदेशी कोच हायर किए।

मेडल

9

सफलता

10 खिलाड़ी

8 मेडल

80% सक्सेस रेट

75%

रेसलिंग

खिलाड़ी

क्या खास किया

शूटिंग की तरह कुश्ती में भी भारत बड़ी ताकत है। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 गोल्ड समेत 13 मेडल जीते थे।

नेशनल कैंप में ज्यादा खिलाड़ियों को जगह दी गई। कैंप का समय भी लंबा किया गया। कुछ खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा गया।

भारतीय खिलाड़ियों को प्रो-रेसलिंग लीग का भी फायदा मिला। इसमें विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी कोच से टिप्स मिले।

वजह शूटिंग हमेशा से भारत की ताकत रहा है। ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक गोल्ड जीते हैं।

वर्ल्ड कप में युवाओं को मौका देना। शॉट गन के साथ-साथ राइफल, पिस्टल के लिए विदेशी कोच नियुक्त करना।

12

66 कुल मेडल हासिल किए इन खेलों में भारत ने

मेडल

12

सफलता

100%

मेडल टैली (टॉप-23)

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल

ऑस्ट्रेलिया 80 59 59 198

इंग्लैंड 45 45 46 136

भारत 26 20 20 66

कनाडा 15 40 27 82

न्यूजीलैंड 15 16 15 46

द. अफ्रीका 13 11 13 37

वेल्स 10 12 14 36

स्कॉटलैंड 9 13 22 44

नाइजीरिया 9 9 6 24

साइप्रस 8 1 5 14

जमैका 7 9 11 27

मलेशिया 7 5 12 24

सिंगापुर 5 2 2 9

केन्या 4 7 6 17

युगांडा 3 1 2 6

बोत्सवाना 3 1 1 5

समोआ 2 3 0 5

त्रिनिदाद 2 1 0 3

नामीबिया 2 0 0 2

उ. आयरलैंड 1 7 4 12

बहामास 1 3 0 4

पापुआ-न्यू. 1 2 0 3

फिजी 1 1 2 4

खबरें और भी हैं...