पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मित्तल की 10 साल बाद अध्यक्ष पद पर वापसी

मित्तल की 10 साल बाद अध्यक्ष पद पर वापसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (बीएमए) के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बृजमोहन मित्तल तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिए गए। मित्तल ने सीधे मुकाबले में प्रतिद्वंदी सतेंद्र सिंह चौहान को 78 वोट से हराया। उनका कार्यकाल 2019-21 तक रहेगा। वे 18वें अध्यक्ष होंगे। इससे पहले मित्तल 1998-99 तथा 2005-07 के सत्र में भी बीएमए के अध्यक्ष रह चुके हैं। दिन भर चले मतदान में बीएमए के कुल 344 सदस्यों में 303 ने वोट डाले। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के करीब एक घंटे बाद शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें बृजमोहन मित्तल को 190 और सतेंद्र सिंह चौहान को 112 मत मिले। बहुराष्ट्रीय इकाइयों के विदेशी प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया। सवा पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया। मतदान के दौरान पुलिस की व्यवस्था भी रही। पुलिस उपाधीक्षक नेमीचंद खुद मौके पर तैनात रहे।

78 वोट से सतेंद्र चौहान पराजित, 17 साल बाद बीएमएम चुनाव में हुआ मतदान
बीएमए के चुनाव में तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बृजमोहन मित्तल समर्थकों के साथ।

1982 में बना था बीएमए
बीएमए का गठन वर्ष 1982 में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना है। अमरजीत सिंह बक्शी प्रथम अध्यक्ष रहे। अब से पहले वर्ष 2001 में बीएमए अध्यक्ष के चुनाव के दौरान मतदान कराना पड़ा था। बाद के सत्रों में मनोनीत अध्यक्ष बनते गए। गत वर्ष अगस्त में सत्र 2019-21 के लिए प्रवीण लांबा को बीएमए का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। थोड़े ही दिनों के बाद उनके मनोनयन का विरोध हो गया। बीएमए के 156 सदस्यों ने विरोध पत्र सौंपे तो एजीएम ने विरोध को मान्यता देते हुए निरस्तीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी। एथिक कमेटी बनाई गई। एग्जीक्यूटिव कमेटी को मान्यता दी गई। इसके बाद ईजीएम ने लांबा के मनोनयन को रद्द घोषित कर चुनाव कराने के लिए कमेटी बना दी।

खबरें और भी हैं...