जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 21 को
करौली| जवाहर नवोदय विद्यालय चयन कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 2018 का आयोजन 21 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे से सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थित राउमा विद्यालयों एवं राउमावि मासलपुर में किया जाएगा। विद्यालय प्राचार्य डाॅ. के. के. त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के ऑफलाइन आवेदनों के प्रवेश पत्र का वितरण 9 अप्रैल से प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदनों के प्रवेश पत्र सीएससी से 7 अप्रैल से डाउनलोड किए जा रहे हैं। अवकाश के दिन भी प्रवेश पत्रों को विद्यालय से वितरण किया जाएगा।