पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारेड़ा का युवक 50 लाख रु. की चरस के साथ उदयपुर में पकड़ा

झारेड़ा का युवक 50 लाख रु. की चरस के साथ उदयपुर में पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| घंटाघर थाना पुलिस ने शनिवार को करौली के किसान काे गिरफ्तार कर 600 ग्राम चरस बरामद की। इसकी बाजार कीमत 50 लाख रुपए बताई जाती है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी यह चरस शहर के टूरिस्ट एरिया में बेचने के लिए लाया था। उससे मादक पदार्थों की सप्लाई चेन का खुलासा हाे सकता है। थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया कि करौली जिले में हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के झारेड़ा निवासी भगतराम पुत्र नारायण मीणा को गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिली थी कि सिटी पैलेस के बाहर कोई संदिग्ध खड़ा है। इस पर जाप्ता पहुंचा। भगतराम ने झारेड़ा में खेती की जानकारी दी। उसके बैग की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई, जिसका वजन 600 ग्राम था। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस हिंडौन सिटी से जगदीश चौक क्षेत्र में युवाओं को थोड़ी-थोड़ी कर बेचने के लिए आया था। भगतराम एक हफ्ते से सप्लाई कर रहा था।

टूरिस्ट एरिया में रहती है डिमांड

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के टूरिस्ट एरिया में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त ज्यादा होती है। जिला पुलिस ने पहले भी जगदीश चौक क्षेत्र में मादक पदार्थों की धरपकड़ कई बार की है। ज्यादातर इसे खरीदने वाले पर्यटक ही होते है, जिनके बीच में चेन होती है। पुलिस की एक टीम हिंडौन सिटी जाएगी, जहां चरस सहित अन्य मादक पदार्थों की चेन का पता लगाएगी।

हाईकोर्ट के आदेश की पालना कराने की मांग

करौली| राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजस्थान डिस्कॉम के चेयरमैन और जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को हाईकोर्ट के आदेश की पालना सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर करौली के जेवीवीएनएल के एसई बी.एस.मीना को ज्ञापन दिया।

इस बारे में करौली एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कर्मप्रकाश ने बताया कि एस.बी.रिट पिटीशन संख्या 5732/2015 में राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ द्वारा 2 अप्रैल 2018 को पारित आदेश की पालना कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...