पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान के तहत 28 गांवों का किया जाएगा विद्युतीकरण

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 28 गांवों का किया जाएगा विद्युतीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिले के 28 गांवों का विद्युतीकरण होगा। विद्युत निगम करौली की ओर से अंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव गुडला में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्युत कनेक्शन की पत्रावलियां जमा की गईं।

बिजली निगम के सहायक अभियंता वैभव भूषण उपाध्याय ने बताया कि पंचायती राज,भारत सरकार के घोषित ग्राम स्वराज कार्यक्रम में 14 अप्रेल से 5 मई तक सामाजिक सद्भाव, गरीब ग्रामीण आवासों को विद्युतीकृत करने, चल रही योजनाओं की प्रगति एवं नई योजनाओं की पहल एवं भागीदारी के अलावा अन्य प्रगतिशील उद्देश्यों के लिए सबका साथ, सबका विकास अभियान अंतर्गत क्रियांवित किया जाएगा। इस अभियान में राजस्थान के 599 गांव चिह्नित किए हैं,इसमें करौली के 28 गांवों को शामिल किया है। गुडला के शिविर में घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए 65 एपीएल और 4 बीपीएल पत्रावली जमा की गईं।

खबरें और भी हैं...