उजाला योजना में लाभान्वित होंगे उपभोक्ता
ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऊर्जा विभाग भारत सरकार द्वारा चिन्हित गांवों में सौभाग्य योजना के तहत घरेलू आवासों को विद्युतीकृत एवं उजाला योजना के तहत एलईडी बल्बों का वितरण करने के लिए डाॅ.अम्बेडकर भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान जेवीवीएनएल द्वारा बनाए गए रथ को राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के अध्यक्ष जनार्दनसिंह गहलोत ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।
कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि योजना के तहत सौभाग्य योजना की जानकारी के साथ उजाला योजना की भी ग्रामीणों को दी जाएगी।
इस दौरान अविद्युतीकृत आवासों में कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहन किया जाएगा। इस बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रथ के माध्यम से पूरे जिले में गांव-गांव जाकर एलईडी बल्बों का सस्ती दरों पर वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक आईडी दिखाने पर उपभोक्ताओं को अधिकतम 30 बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति राजराम गुर्जर, विद्युत निगम के सहायक अभियंता वैभव उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।
करौली. एलईडी बल्व वितरण के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।