पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाह सम्मेलन के लिए 20 तक होगा जोड़ों का पंजीयन

विवाह सम्मेलन के लिए 20 तक होगा जोड़ों का पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली. ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय।

कार्यालय संवाददाता | करौली

ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को यहां ब्राह्मण सभा भवन में अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समाज के होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में जोडों का पंजीयन 20 अप्रेल तक करने तथा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

कार्यकारिणी सदस्य शांतनु पाराशर ने बताया कि समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह के लिए अभी तक 11 जोडों का पंजीयन हो चुकी है। जबकि परशुराम जयंती कार्यक्रम अंतर्गत 18 अप्रेल को प्रात: 7 बजे भगवान परशुराम का अभिषेक, रुद्रीपाठ, नव वस्त्रधारण व आरती का सामूहिक कार्यक्रम रखा गया है। इसमें समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

इस बारे में अध्यक्ष उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रेल को भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति लेने के लिए कमेटी ज्ञापन देगी। अनुमति मिलने के बाद ही शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जिला उपभोक्ता मंच में सदस्य मनोनीत होने पर सीताराम शर्मा एडवोकेट का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...