आपराधिक मामलों में पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार
हिंडौनसिटी | उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में पति प|ी सहित चार जने घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मेडिकल ज्यूरिष्ट डा.डीसी कोली ने बताया कि खेड़े का पुरा निवासी सुमन देवी के साथ गत दिनों कुछ लोगों छेड़छाड़ कर अभद्रता करने लगे। जिसके बीच-बचाव में आए पति पिंटू के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसी प्रकार खेडीहैवत निवासी सुनीता देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई। सूरोठ की सुशीला देवी वाहन घटना में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया।
आरएमआरएस की बैठक आज
हिंडौन सिटी | राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे राजकीय चिकित्सालय हिंडौनसिटी में सीएमएचओ की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने दी।