चूड़ियों के गोदाम में आग
फूटाकोट स्थित नामदार चूड़ी वाले के गोदाम में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार नामदार चूड़ी वाले गुड्डू के चूडी के गोदाम पर एक लड़का कुछ सामन लेने के लिए गया था। जहां पर चूड़ी पैक करने के डिब्बे कट्टे से निकालने के लिए उसने माचिस की तिली से कट्टे को काट दिया और गोदाम से वापस दुकान पर आ गया। थोड़ी देर बाद गोदाम से धुंआ निकलने लगा तो वहां पर बाजार के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी की मदद से आग बुझ पाई। इस आग से नामदार चूडी वाले को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
करौली. गोदाम में आगे जले चूड़े।