पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह में 126 पुलिस जवानों का सम्मान

समारोह में 126 पुलिस जवानों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में परेड और पदक वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने पुलिस जवानों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

पुलिस दिवस पर मंडरायल रोड स्थित पुलिस लाईन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं पुलिस जवानों ने परेड करके दक्षता का परिचय दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने 126 पुलिस जवानों को विशिष्ट सेवा पदक और अति उत्तम सेवा पदक से सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई की। इस मौके पर संपर्क सभा का आयोजन हुआ। जिसमें एएसपी राजेश कुमार यादव ने पुलिस जवानों को दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहने, अपराधों पर अंकुश लगाने आदि पर जोर दिया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया, पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक रूपचंद, सदर थाना अधिकारी रमेश सिंह सहित अन्य थाना अधिकारी व पुलिस जवान मौजूद रहे।

पुलिस दिवस पर एएसपी ने किया सम्मानित

करौली। पुलिस जवानों को पदक देकर सम्मानित करते एएसपी राजेश कुमार यादव।

पुलिसकर्मी उत्तम सेवा के लिए सम्मानित

हिंडौन ग्रामीण । सदर थाना करौली में कार्यरत कांचरौली निवासी कांस्टेबल चेतन सिंह बैनीवाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एएसपी ने उत्तम सेवा पदक से सम्मानित किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देश पर सदर थाना करौली में कार्यरत कांस्टेबल चेतन सिंह बैनीवाल पुत्र विजय सिंह बैनीवाल की उत्कृष्ट सेवाओं को उत्तम सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस पर ग्रामीण माधौसिंह, नेमसिंह, राजसिंह, बृजेश सिंह, रामसिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...