पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनजागरण रैली निकाल दिया योग का संदेश, ध्यान का कराया अभ्यास

जनजागरण रैली निकाल दिया योग का संदेश, ध्यान का कराया अभ्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली. जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय योग चिकित्सा व ध्यान शिविर के लिए जनजागरूकता रैली निकालते योग प्रचारक।

करौली. जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय योग चिकित्सा व ध्यान शिविर से पूर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराते योग प्रशिक्षक।

स्वस्थ रहने के बताए उपाय

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में करौली में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के उपलक्ष में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन करौली में एक दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर योग प्रचारक योगाचार्य दिनेश एवं योगाचार्य गिरधारी ने पुलिसकर्मियों को योग चिकित्सा एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर योगिक-जोगिंग, सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, त्रिकोणासन, शशकासन, प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव व रिजर्व इंस्पेक्टर रुपसिंह ने बताया आज के परिपेक्ष में योग की महती आवश्यकता है। व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है क्योंकि योग से ही वह अपने आप को स्वस्थ रख सकता है। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी रामहरि अग्रवाल एवं योग कार्यकर्ता कल्याण सिंह जी भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार हिंडौन के अग्रसेन महिला शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय व श्रीदिगम्बर जैन आदर्श महिला संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया।

खबरें और भी हैं...