पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसोई गैस सिलेंडरों की व्यावसायिक जांच के लिए नादौती व महावीरजी पहुंची टीम

रसोई गैस सिलेंडरों की व्यावसायिक जांच के लिए नादौती व महावीरजी पहुंची टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रसद विभाग द्वारा सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नादौती एवं महावीर जी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जिसके चलते दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। वहीं दूसरी ओर रसद विभाग की टीम ने नादौती में कार्यवाही करते हुए एक सिलेंडर को जब्त कर दुकानदारों से समझाईश भी की।

प्रवर्तन निरीक्षक अमित शर्मा एवं सुनीता मीना ने बताया कि रसद विभाग की टीम ने शुक्रवार को महावीरजी एवं नादौती मे कार्रवाई की। टीम को देखकर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। जिस पर प्रवर्तन निरीक्षक सुनीता मीना, अमित शर्मा एवं हरविन्दर शर्मा ने दुकानदारों से समझाईश करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों सहित अन्य व्यवसायिक कार्यों के लिए घरेलू सिलेंडरों का उपयोग ना करे। इससे उन्हें भी किसी दिन बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं रसद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नादौती से दुकानदार के यहां से एक घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है।

सूरौठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

सूरौठ| पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों ने शांति व्यवस्था एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए शुक्रवार की शाम को कस्बे के बाजारों एवं प्रमुख मार्गो में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च में डीएसपी राजेश मलिक, सूरौठ थाना प्रभारी सैयद शरीफ अली, यातायात प्रभारी सुमन कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंडोन में पिछले दिनों हुए उपद्रव के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है।

खबरें और भी हैं...