पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंडौन : बाजना फाटक से बयाना रोड तक ध्वस्त होंगे अतिक्रमण

हिंडौन : बाजना फाटक से बयाना रोड तक ध्वस्त होंगे अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

बाजना फाटक से बयाना रोड हाइवे बाईपास के 200 फुट चौड़े आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए स्वायत्त शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक मुकेश कुमार मीणा ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया है। अतिक्रमण हटाने के लिए आयुक्त को 30 अप्रैल तक का समय दिया है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता राजेन्द्र तिवाडी व सामाजिक कार्यकर्ता महेश भारद्वाज ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी। शिकायत में उल्लेख किया था कि बाजना फाटक से बयाना मोड तक 200 फुट चौड़े आम रास्ते पर अतिक्रमण करके पक्का निर्माण कर लिए गए हैं। इससे रोड संकरा हो जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है।

सर्वे कर 30 तक करनी होगी कार्रवाई
स्वायत्त शासन विभाग के अतिरिक्त निदेशक मुकेश मीणा ने नगर परिषद आयुक्त से अतिक्रमणों का सर्वे कर चिह्निकरण कर कार्ययोजना बनाकर जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग लेकर 30 अप्रैल तक अतिक्रमण ध्वस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...