पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करौली लांगरा मंडरायल व पांचौली में आज पावर कट

करौली-लांगरा-मंडरायल व पांचौली में आज पावर कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| विद्युत सब स्टेशनों पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को जिला मुख्यालय सहित मंडरायल में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम करौली के सहायक अभियंता ने बताया कि 33 केवी फीडर मंडरायल पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी सब स्टेशन लांगरा, मंडरायल, पांचौली, रोंधई, करणपुर की विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण इन स्टेशनों से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार 11 केवी फीडर रीको पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक व 33 केवी फीडर करौली शहर पर मरम्मत कार्य होने के चलते करौली शहर की विद्युत सप्लाई सुबह 6.30 बजे से सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...