डीएस साइंस एकेडमी में प्रवेश परीक्षा कल
गंगापुर सिटी | प्रतिष्ठित संस्थान डीएस साइंस एकेडमी में कक्षा 11वीं मेडिकल व आईआईटी फाउंडेशन की द्वितीय चरण की प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को गंगापुर और करौली एकेडमी परिसर में सुबह 9 से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का ध्येय आईआईटी व नीट करना है और जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया वे विद्यार्थी भी सीधे प्रवेश परीक्षा में प्रविष्ट हो सकते है। द्वितीय चरण की कक्षाएं 18 अप्रैल से सुबह 9 बजे से संचालित की जाएंगी। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा।
गोशाला काे दान किया 50 हजार का चारा
हिंडौन सिटी| शहर की बड़ी बाखर निवासी साहब सिंह गुर्जर पुत्र जलसिंह गुर्जर ने शहर की गोशाला को 50 हजार कीमत का चारा दान दिया। साहब सिंह ने बताया कि गोशाला में रह रही गायों को चारा उपलब्ध कराने के लिए उनकी ओर से चार बीघा जमीन का तूड़ा दान किया गया हैं। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए हैं। गायों की सेवा के लिए अन्य भामाशाहों को भी आगे आना चाहिए|
विद्यार्थियों को दी योग की जानकारी
करौली| पतंजलि युवा भारत के केन्द्रीय प्रभारी सचिन ने कहा कि भगवान महावीर टीटी कॉलेज में शिविर के दौरान विद्यार्थियों को याेग की जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। पतंजलि युवा भारत के केन्द्रीय प्रभारी सचिन ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी-अपनी भूमिका के बारे में जानकारी दी। भारत के प्रस्ताव पर ही 21 जून को 200 देशों में से 177 देशों ने योग को मान्यता दे दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर 20 से 22 अप्रैल तक स्वामी रामदेव के सान्निध्य में होने वाले योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर में स्वयं स्वामी रामदेव द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। इस मौके पर रिद्दीचंद बंसल, राजेश बजाज, रामहरि अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, राधेश्याम विनोद बजाज, जितेन्द्र फर्नीचर, भागीरथ पुरोहित आदि ने छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।