पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

बाल विवाह रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर से जारी पत्र की अनुपालना में अक्षय तृतीय 18 अप्रेल एवं पीपल पूर्णिमा 29 अप्रेल व अन्य अवसरों पर होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नियंत्रण कक्ष की नोडल अधिकारी उप निदेशक आईसीडीएस उर्मिला शर्मा को बनाया गया है। जिनके कार्यालय का दूरभाष नंबर 07464-251289 एवं मोबाइल नंबर 9461074825 है। जिला नियंत्रण कक्ष में कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई है तथा नियुक्त कार्मिक अक्षय तृतीय एवं पीपल पूर्णिमा के सावों पर बाल विवाहों से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अतिरिक्त जिला कलेक्टर करौली को सूचित करेंगे। नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 117 में स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 07464-251481 है।

खबरें और भी हैं...