पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करौली में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन

करौली में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन

करौली| जिला मुख्यालय पर शनिवार को अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन दोपहर 12 बजे नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर के द्वारा किया जाएगा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर राज्य की समस्त नगर निकायों द्वारा अंबेडकर भवन का नगर निकाय स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंडरायल रोड रणगवां तालाब के पास अंबेडकर भवन का शिलान्यास दोपहर 12 बजे नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर द्वारा किया जाएगा।

स्काउट व गाइड संघ की गोष्ठी

करौली| राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ जिला मुख्यालय के तत्वावधान में चौबेपाड़ा करौली पर शनिवार को दोपहर 3 बजे बाल विवाह रोकथाम संबंधी रैली व भाषण प्रतियोगिता के संबंध में प्रधान रमेश राजौरिया व उप प्रधान नगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सचिव अभय कुमार शास्त्री ने दी।

खबरें और भी हैं...