शांतिभंग में गिरफ्तार व्यक्ति को सात दिन की जेसी
करौली| शांतिभंग मामले में आरोपित एक युवक को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उपखंड मजिस्ट्रेट हेमराज परिड़वाल के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 19 अप्रेल तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित युवक शहर की इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय माली था, जिसे सात दिन की जेसी भेजा गया है।