पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा शासन में महिला अत्याचार बढ़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

भाजपा शासन में महिला अत्याचार बढ़ने का आरोप, कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली. भाजपा शासन में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।

कार्यालय संवाददाता | करौली

देश व प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार व बलात्कार जैसी घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला व बालिकाओं पर अत्याचार के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिससे देश व प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। इन घटनाओं में भाजपा के विधायक व कार्यकर्ता शामिल हैं जिसकी पुष्टि होने के बाद भी सरकार कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपराधियों काे संरक्षण दे रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय सुंदर पैलेस से कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर नरेश गुर्जर, कन्हैयालाल शर्मा, अशोक सिंह धाबाई, रोहित गुप्ता, रमाकांत पंडा, अनिल शर्मा, लड्डूगोपाल अग्रवाल, माधव हरदैनियां, चंद्रप्रकाश मीणा, लियाकत अली, अबरार काजी, पंकज धाबाई, राजू पाठक, भंवर माली, लज्जाराम वर्मा, अरविंद गुप्ता, राजेश, अशोक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...