जाटव-बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 अप्रैल को
करौली| जाटव बैरवा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति करौली के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को करौली के लवकुश गार्डन में समाज का 11वां विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें 63 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कमेटी के पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में सुरेश चंद, दौलतराम भांकरी, दौलत एलआईसी, अमृत, परमोली सरपंच गोपाल, विष्णु, हंसराज, सुरेंद्र कुमार, प्रहलाद भांकरी, जगदीश ठेकेदार, प्रकाश जाटव, सुआलाल, रामगिलास व रामखिलाड़ी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।