- Hindi News
- National
- अंबेडकर जयंती के शांतिपूर्ण आयोजन के बाद ही मिलेगी कवि सम्मेलन की अनुमति
अंबेडकर जयंती के शांतिपूर्ण आयोजन के बाद ही मिलेगी कवि सम्मेलन की अनुमति
करौली. कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन।
कोतवाली थाने में हुई शांति समिति की बैठक
कार्यालय संवाददाता| करौली
कोतवाली थाना करौली मंे शुक्रवार को शांति समिति की बैठक एसीएम हेमराज परेडवाल एवं पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया की उपस्थिति में हुई। जिसमें शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की बात कही।
पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभी के पूजनीय है। उनकी जयंती शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाए। सभी लोग अफवाहों पर ध्यान न दे और सौहाद्रपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ जयंती समारोह मनाए। वही हेमराज परेडवाल ने बताया कि अगर दिनभर शांति के साथ डॉ. अम्बेडकर की जयंती का आयोजन हुआ तो ही रात्रि के कवि सम्मेलन के कार्यक्रम के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनुमति दी जा सकेगी अन्यथा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम भी निरस्त करना पड़ेगा। इस पर फूलचंद जाटव एवं पूर्व पार्षद विजय जाटव ने बताया कि शहर में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए पूर्व में ही समिति द्वारा रैली के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान शांति समिति की बैठक में सुनील कुमार नावल, डॉ. मकसूद अहमद, जितेन्द्र कुमार चौधरी, महेन्द्र सिंह जादौन, विशंभर दयाल गुप्ता, पांचाराम, डॉ. महमूद अहमद, बाबूसहाय मीना, गायत्री सर्राफ, विद्या गुप्ता, बजरंगलाल गुप्ता, मुकेश शर्मा, नरेन्द्र कुमार बागौरिया, खालुद्दीन, रामचरण लाल आदि उपस्थित थे।