मुख्य आरोपित पति-पत्नी को करौली लाई पुलिस, जेवर व प्लॉट के कागजात बरामद
लाखेरी के बुजुर्ग दंपत्ति का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस रविवार को मुख्य आरोपी एवं उसकी प|ी को लेकर करौली पहुंची और उनकी शिनाख्ती पर दंपत्ति के घर से चुराए गए हार सहित अन्य सामान को बरामद किया। वहीं करौली के कुछ सर्राफा व्यापारियों के साथ पूछताछ भी की है।
गौरतलब है कि बुजुर्ग दंपत्ति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट उनके फौजी बेटे विजय कुमार ने 8 जनवरी को कोटा के उद्योगनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर लाखेरी का मामला होने पर लाखेरी थाने में इस मामले में दर्ज कराया। लाखेरी एसएचओ ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में सहअभियुक्त मुखराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बुजुर्ग दंपत्ति के कोटा स्थित घर में किराए से रहने वाले घनश्याम एवं उसकी प|ी राजकुमारी द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति का अपहरण कर हत्या करना कबूल किया। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों मुख्य आरोपी घनश्याम एवं राजकुमारी को करौली से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश करने पर दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 17 अप्रेल तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया।
आरोपित दंपती व सर्राफा व्यापारियों को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ
लाखेरी थानाधिकारी कौशल्या गालव ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या मामले में मुख्य आरोपी घनश्याम एवं उसकी प|ी राजकुमारी को पुलिस रविवार को करौली लेकर आई और उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपित घनश्याम व उसकी प|ी को सर्राफा व्यापारियों से आमने-सामने काराया और पुलिस ने सर्राफ व्यापारियों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने करौली से ही लाखेरी दंपत्ति के घर से चोरी हुआ सोने का हार एवं अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया। इसी के साथ करौली के चटीकना मोहल्ले में स्थित घनश्याम के किराए के कमरे से प्लाट के कागजात भी बरामद कर लिए हैं।
लालच : प्लॉट खरीद के कागजात अपने नाम कराए, रु न देना पड़े तो कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार पता चला कि बुजुर्ग दंपत्ति का कुछ समय पहले घर से एक हार चोरी हो गया। हार की तलाश के लिए घनश्याम एवं राजकुमार ने एक नाटक रचा और बुजुर्ग दंपत्ति को करौली बुलाकर दोनों की हत्या कर दी। इस चोरी गए हार को लाखेरी पुलिस ने मुख्य आरोपी घनश्याम एवं राजकुमारी की शिनाख्त पर बरामद कर लिया है। वहीं दूसरी ओर घनश्याम लाखेरी के बुजुर्ग दंपत्ति से एक प्लाट खरीदना चाहता था। इसके कागजात लगभग पूर्ण थे लेकिन घनश्याम के मन में लालच आ गया और उसने प्लाट के पैसे दिए बिना ही प्लाट को खरीदने का मन बना लिया और इस योजना को अंजाम दे डाला। लाखेरी पुलिस ने रविवार को घनश्याम के चटीकना स्थित किराए के कमरे से प्लाट के कुछ कागजातों को भी जब्त किया है।
करौली. हत्या का आरोपित व उसकी प|ी को सर्राफा दुकान पर ले जाकर व्यापारी से पूछताछ करती लाखेरी थानाधिकारी कौशल्या।