- Hindi News
- National
- डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अमरवाड़ का छात्र देशराज मीणा राज्य स्तर पर पुरस्कृत
डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अमरवाड़ का छात्र देशराज मीणा राज्य स्तर पर पुरस्कृत
सपोटरा ग्रामीण. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में अमरवाड़ के छात्र देशराज मीणा को पुरस्कृत करती मुख्यमंत्री।
सपोटरा ग्रामीण| भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में ग्राम पंचायत अमरवाड़ के देशराज मीणा को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 51 हजार रुपए का अंबेडकर शिक्षा पुरस्कार का चेक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। देशराज पुत्र रमेशचंद मीणा का 12वीं कला वर्ग में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार के लिए चयन किया गया था।
मनरेगा कार्मिक आज हड़ताल पर
करौली| कनिष्ठ लिपिक व एसएसआर भर्ती 2013 को शुरू करवाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ राजस्थान के कार्मिक सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। नरेगा संघ के जिला अध्यक्ष शिवराज मीना ने बताया कि प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले सहित प्रदेश के सभी मनरेगा कर्मी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
मोबाइल से बल्ब जलाते बैटरी फटी, तीन बच्चे झुलसे
करौली| समीपवर्ती गांव पातड़ी में रविवार रात आठ बजे माेबाइल की पुरानी बैटरी से बल्व जलाने का प्रयास करते बैटरी फटने से तीन बच्चे झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के महावीर सिंह के अनुसार तीन बच्चे पुरानी बैटरी से बल्व जलाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मोबाइल की बैटरी फट गई। हादसे में कृष्णदेव (8) पुत्र प्रकाश माली, अरविंद (7) पुत्र बतीलाल व निरमा (13) पुत्री बतीलाल झुलस गई। परिजनों तीनों को जिला हास्पिटल ले गए जहां कृष्णदेव व अरविंद की हालत गंभीर है।