पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूरी पहाड़ी बड़ पीपड़ काठड़ा श्यामोली में धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन

भूरी पहाड़ी-बड़ पीपड़-काठड़ा-श्यामोली में धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनास नदी के भूरी पहाड़ी, बड़ पीपड़, काठड़ा, श्यामोली घाटे से एलएनटी व जेसीबी से बजरी का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। शीर्ष अदालत की रोक के बावजूद अवैध बजरी खनन कर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियां धड़ल्ले से दौड़ रही है। सड़कों पर हालात यह है कि छोटे वाहनों को तो बड़ी मुश्किल से साइड देखकर निकलना पड़ता है। नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। यातायात विभाग व पुलिस इस बारे में लोग शिकायत करते हैं, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड बजरी का वाहनों पर कोई लगाम नहीं लग रही है। सबसे ज्यादा समस्या तो ट्रैक्टर ट्रॉलियों के कारण है,जो क्षमता से अधिक बजरी भर कर सड़कों पर दौड़ती हैं। ऐसे में दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

ज्यादा परेशानी दुपहिया चालकों को, ओवरटेक के प्रयास में हो जाते हैं दुर्घटनाग्रस्त

उपखंड के सबसे व्ययस्तम सड़क नारायणपुर-टटवाड़ा व सपोटरा मार्ग पर बजरी भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों के गुजरने के कारण छोटे वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। अधिक लालच के चलते बजरी से ट्रैक्टर ट्रॉलियां ओवरलोड भरी होती है। इस कारण ट्रैक्टर ट्रॉलियों को आसानी से ओवर टेक नहीं कर पाते। बजरी से भरे वाहन की ऊंचाई इतनी अधिक होती है कि न तो उन्हें खुद मालूम होता कि पीछे कोई वाहन आ रहा है और न ही पीछे आने वाले वाहन चालक को यह अहसास होता कि कोई वाहन सामने से आ रहा है। इसी चक्कर में कई बार वाहन साइड से निकलते समय टकरा जाते हैं। रात को सैकड़ों ओवर लोड वाहन तेज आवाज में डेक में गाने चलाते हुए गुजरते है, जिसके कारण सड़क किनारे बस्तियों में लोगों को परेशानी होती है।

जीरोता. बनास में बजरी खनन करती जेसीबी व ओवरलोड बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का गुजरता रेला।

हाड़ौती व नारौली डांग पुलिस चौकी के सामने से निकलते हैं वाहन, लेकिन नजरअंदाज

हाडौती-रानेटा, हाडौती-चौड़ागांव, फतेहपुर-सपोटरा, खेड़ला-नारौली डांग-टटवाड़ा स्टेशन, मेदपुरा नदी-बलुआपुरा,रानेटा-ताजपुर व सपोटरा-कुडगांव सड़क पर बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली,ट्रक व डंपरों का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाडौती पुलिस चौकी व पुलिस चाैकी नारौली डांग के सामने होकर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।

रोड पर जगह-जगह बजरी बिखरी होने से दुपहिया वाहनों के फिसलने का ज्यादा खतरा

नारौली,रानेटा-मसावता वाया गंगापुर सिटी,व हाडौती-रानेटा सड़क पर बनास नदी से रेता-बजरी ले जा रहे ट्रक, डंपरों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से जहां सड़क पर चलने वाले छोटे वाहन चालाकों को परेशानी हो रही है। साथ ही बजरी सड़क पर बिखरने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। इन वाहनों में इतना रेता बजरी भरा होता है। जो ब्रेक लगाने से सड़क पर गिर जाता है।

अभी फ्लाइंग हिंडौन में व्यस्त

बंद के दौरान उपद्रव के कारण अभी हमारी फ्लाइंग हिंडौन में व्यस्त है। बजरी के ओवर लाेड वाहनों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। जगदीश अमरावत,जिला परिवहन अधिकारी,करौली

खबरें और भी हैं...