पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं ने प्राणायाम, योगासन व सूर्य नमस्कार के गुर सीखे

छात्राओं ने प्राणायाम, योगासन व सूर्य नमस्कार के गुर सीखे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन

करौली| राजकीय अनुसूचित जनजाति कन्या (महाविद्यालय स्तरीय) छात्रावास करौली में अलवर योग प्रचारक गीता शर्मा ने पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन छात्रावास वार्डन राजकुमारी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ब्लाक कार्यालय में ब्लाक अधिकारी गोविंद सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। शिविर में छात्राओं ने प्राणायाम, योगासन व सूर्य नमस्कार के गुर सीखे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में किए 10 ऑपरेशन

श्री महावीरजी| कस्बे में रविवार को श्री आदि सृष्टि कैंसर ट्रस्ट व बालाजी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जयपुर की ओर से श्री आदि सृष्टि मंगलम भवन में रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक निशुल्क कान, नाक, गला रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के ब्रह्मचारिणी नेहा दीदी व योगेश पाटनी ने बताया कि शिविर में कान, नाक, गला रोग के निशुल्क उपचार एवं दवाइयां वितरित की एवं 10 सुनने की मशीनें व 10 ऑपरेशन निशुल्क किए गए। जिसमें डॉक्टर सांवरमल बाजिया व डॉक्टर सुनील यादव एवं उनके सहयोगियों ने सेवाएं दी। शिविर में शाम तक 153 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।

खबरें और भी हैं...