किसान संघ के मोहरसिंह जिलाध्यक्ष
सपोटरा. भारतीय किसान संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी व सदस्य।
कार्यकारिणी का गठन कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा
भास्कर न्यूज | सपोटरा
भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक करौली जिला मुख्यालय के रामद्वारा विद्यालय में जगन्नाथसिंह सेंगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने के साथ किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से मांगरोल निवासी मोहरसिंह मीणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार संरक्षक पद पर रामलखन गुर्जर करौली,उपाध्यक्ष लखनलाल मीणा व घनश्याम सेंगर,सहमंत्री पद पर कैलाशचंद जाटव व रामस्वरूप मीणा,युवा प्रमुख पद पर नीरज शर्मा करौली,महिला प्रमुख पद पर कृपा चौधरी हिंडौन,जैविक प्रमुख गिर्राज मीणा करणपुर,गौशाला प्रमुख भरत सरपंच जोड़ली,मंडी प्रमुखा महेशचंद शर्मा हिंडौन,प्रचार प्रमुख श्यामसुंदर खेड़िया,सह प्रचार प्रमुख नीरज कुमार,राजस्व प्रमुख प्यारेलाल मीणा चैनपुर,पर्यावरण प्रमुख पद पर जीतमल बांसरे तथा वर्षा जल संरक्षण प्रमुख पद पर चंद्रप्रकाश मीणा सपोटरा काे सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर संगठन व किसान हित में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
दूसरी ओर बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित गेहूं,सरसों व चना फसल के अधिकांश खरीद केन्द्रों पर खरीद शुरू नहीं करने,समय पर तुलाई व भुगतान नहीं करने की समस्या का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान सभी तहसीलों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।