पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनल मैच में सेक्रेटरी क्लब 20 रन से जीता

फाइनल मैच में सेक्रेटरी क्लब 20 रन से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी खेल संकुल मैदान में रविवार को प्रेसीडेंट क्लब व सेक्रेट्री क्लब के बीच मैत्री मैच हुआ। जिसमें सेक्रेटरी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36-3 ओवरों में 221 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद गाजी ने 91 रन बनाए और राजवीर ने 33 रन का साथ दिया।

प्रेसीडेंट क्लब की ओर से प्रशांत ने 3 विकेट और संतोष ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेसीडेंट क्लब के खिलाडी 31.4 गेंद में 201 रन बना पाए। गौरव शर्मा ने 62 रन और गोलू ने 47 रन बनाए। सेक्रेट्री क्लब की ओर से संगीत राठौर ने 4 विकेट और गाजी ने 2 विकेट तथा अमित व नवेद ने 2-2 विकेट लिए। इस पर सेक्रेटरी क्लब ने 20 रन से मैच जीत लिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...