पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा के बताए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

बाबा के बताए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा के बताए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

करौली| डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.जी.एस.विश्नार के मुख्य आतिथ्य में एवं जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान कन्हैयालाल बैरवा की अध्यक्षता में मनाई गई। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्श व संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

जिला कार्यसमिति सदस्य फूलचंद जाटव ने बताया कि अंबेडकर पार्क में जयंती कार्यक्रम में भामाशाह हट्‌टीराम ठेकेदार ने समाज के लोगों को बाबा के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व पार्षद विजय जाटव, फूलचंद, दुलीचंद, रामस्वरूप जाटव, चरण ठेकेदार, दुर्गालाल, प्रभाव, सुनील, उदयसिंह, जीतेंद्र, पंकज आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...