- Hindi News
- National
- जग से न्यारे, गरीबों के मसीहा, लगते हैं प्यारे, तुमने ही सबके जीवन संवारे
जग से न्यारे, गरीबों के मसीहा, लगते हैं प्यारे, तुमने ही सबके जीवन संवारे
डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से शनिवार की रात अंबेडकर पार्क के पास भंवर विलास गार्डन में कवि सम्मेलन व गोष्ठी हुई, जिसमें कई सुप्रसिद्ध कवियों ने शिरकत कर बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष व संविधान निर्माण आदि को रोचक अंदाज में श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया। कवि ओमपाल सिंह निडर ने जग से न्यारे, गरीबों के मसीहा, लगते हैं प्यारे, तुमने ही सब के जीवन संवारे… एवं भारत में रहना है तो भारत से प्यार करो.. सुनाया तो तालियां की गड़गड़ाहट मच गई। मीना शर्मा अागरा ने हवाएं मस्त बहती हैं, बहारें गुनगुनाती हैं, तुम्हें प्यार की पाती हमें पढ़कर सुनाती हैं। जबकि सबरस मुरसानी ने स्वारथ को जो भी जीते हैं, उनकी भी क्या जिंदगानी है सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
समिति के अध्यक्ष विजय जाटव ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य खाद्य भंडारण बोर्ड के चेयरमैन जनार्दनसिंह गहलोत रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर व भजनलाल शर्मा,नगर परिषद के चेयरमैन राजाराम गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, बसपा नेता लाखनसिंह कटकड़, भामाशाह हट्टीराम ठेकेदार आदि रहे। उन्होंने अंबेडकर के आदर्श व संस्कारों को जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ने का युवाओं को तथा समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव व एकता का आह्वान किया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रभाव चौधरी, सुनील नावल, उदयसिंह जाटव, जीतेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, फूलचंद जाटव, शिवकुमार, दीपक, विनोद बंशीवाल, संजय नावल आदि मौजूद थे। मंच का संचालन भी कवि सोमदत्त व्यास ने किया।
सम्मेलन में योगिता चौहान श्रृंगार, रूबिया खान ने ओज श्रृंगार रस, मीना शर्मा ने श्रृंगार, अभिषेक अमर ने ओज, सोमदत्त व्यास ने हास्य व व्यंग कविताओं के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। रातभर समां बांधने वाले कवियों ने वर्तमान हालातों पर भी खूब व्यंग कसे। ्तुत कर जलवा बिखेरा। बडी संख्या में दर्शकों की भीड़ सम्मेलन में पहुंची।