पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैलादेवी में साधना एवं राष्ट्र रक्षा शिविर के साथ रामराज्य परिषद महाधिवेशन का होगा आयोजन

कैलादेवी में साधना एवं राष्ट्र रक्षा शिविर के साथ रामराज्य परिषद महाधिवेशन का होगा आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्री जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग के दिव्य सान्निध्य 19वां साधना तथा राष्ट्र रक्षा शिविर 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक तथा रामराज्य परिषद महाधिवेशन 30 अप्रैल को नरसी गेस्ट हाऊस कैलादेवी जिला करौली में आयोजित होगा।

धर्मसंघ पीठ परिषद के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल शर्मा गेरई वालों ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में 27 अप्रेल को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मानव जीवन को सार्थक करने की वेदादि शास्त्र सम्मत स्वस्थ विधा तथा शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक विकास की वेदादि शास्त्रसम्मत परिभाषा और उसके क्रियान्वयन की स्वस्थ विधा, 28 अप्रेल को जीवन में दिव्यता की क्रमिक अभिव्यक्ति की स्वस्थ विधा तथा शाम को सैद्धांतिक धरातल पर भारत को स्वतंत्र करने का अमोघ उपाय तथा 29 अप्रैल को सुबह अष्टांग योग तथा शाम को राष्ट्रोत्कर्ष के लिए अपेक्षित व्यूहरचना पर प्रवचन के साथ उपस्थित सैकड़ों ऋषि मुनियों एवं विद्वानों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद 30 अप्रेल को रामराज्य परिषद का महाधिवेशन का आयोजन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वेदादि शास्त्रसम्मत राजनीति की स्वस्थ परिभाषा और उसके क्रियान्वयन की स्वस्थ्यविधा तथा शाम को 4:30 बजे से 7:30 बजे तक कार्यप्रणाली की क्रमिक स्वस्थ रूपरेखा के बारे में चर्चा होगी। इस दौरान राजनैतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. किरोड़ी लाल मीना चार दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आयोजन पत्रकारवार्ता के दौरान कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतेवा सरपंच अनिल शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता, चन्द्र वेद शर्मा, मदन लाल मीना सरपंच कैलादेवी, शांतनू पाराशर, विष्णु लवानिया, रसिक शिरोमणि, पवन उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

हिंडौन से गोवर्धन के लिए जाएगी बस यात्रा

हिंडौन सिटी| बजाजों की धर्मशाला के पास से गोवर्धन के लिए 21 अप्रैल को बस यात्रा रवाना होगी। यह जानकारी भक्त मंडल के मुकेश खंडेलवाल व लालाराम धाकड़ ने दी।

करौली. कैलादेवी में साधना एवं राष्ट्र रक्षा शिविर के साथ रामराज्य परिषद महाधिवेशन के होने वाले आयोजन के पोस्टरों का विमोचन करते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...