करौली| जिले के उपखंड हिंडौनसिटी के गांव हुक्मीखेड़ा निवासी एडवोकेट भुवनेश शर्मा राजस्थान बार काउंसलर निर्वाचित हुए हैं। बार कोंसिल चुनाव में वरीयता में तीसरा स्थान प्राप्त कर सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। इससे गांव हुक्मीखेड़ा में खुशी की लहर छा गई। उनके परिवारजन व बहिन ने जयपुर पहुंचकर चुनाव जीतने पर भाई भुवनेश शर्मा का नोटों की माला पहनाकर स्वागत के साथ हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी। करौली व हिंडौन बार संघ से भी उन्हें बैलेट संख्या 82 पर भरपूर मत व समर्थन मिला है। उनकी जीत पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर कर दूरभाष से बधाई दी। एडवोकेट शर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय,जयपुर के महासचिव भी रह चुके हैं।
करौली. गांव हुक्मीखेड़ा के भुवनेश शर्मा के राजस्थान बार काउंसलर निर्वाचित होने पर बहिन ने किया स्वागत।