दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सहायता राशि मंजूर
करौली| जिले में विगत माह सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि तहसील सपोटरा के अडूदा निवासी मृतक खुशराज सिंह उर्फ खुशराम सिंह की आश्रित प|ी सपना परमार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।