पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भऊआपुरा में होगा संकल्प यात्रा का कल स्वागत

भऊआपुरा में होगा संकल्प यात्रा का कल स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| बसपा की प्रदेश स्तरीय सर्व समाज में भाईचारा बनाओ अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर सामजिक आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा राजस्थान का गुरुवार को करौली पहुंचने पर भऊआपुरा में स्वागत किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष शिवसिंह जाटव ने बताया कि करौली विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह कटकड़ के नेतृत्व में जिला एवं विधानसभा पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी स्वागत करेगे और दोपहर 12 बजे बाद करौली कलेक्ट्रेट के सामने सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको धर्मवीर सिंह अशोक पूर्व केबिनेट मंत्री, पूरणमल सैनी संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...